किसान आन्दोलन के वर्ष में बम्पर हुई गेहूं की पैदावार, बनाया नया रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क. फसल वर्ष 2020-21 में भारत में खाद्यान्न का उत्पादन 2.66 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 30.54 करोड़ टन तक पहुंच जाने का अनुमान है। पिछले वर्ष अच्छे मानसून के बाद चावल, गेहूं और दालों की अच्छी पैदावार की कारण से खाद्यान्न का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पहुंचा है।

कृषि मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय नेबताया है कि इसके पहले यानी फसल वर्ष 2019-20 में खाद्यान्न उत्पादन 29.75 करोड़ टन था। जो इसके पहले का एक रिकॉर्ड था। गौरतलब है कि पिछले वर्ष ही केन्द्र सरकार द्वारा कानूनों में बदलाव के विरोध में किसान आन्दोलन शुरू हुआ था और लगातार कईमाह यह आन्दोलन जारी। अब भी यह आन्दोलन जारी है।