ई-नॉमिनेशनः अब घर बैठे कर सकते है नॉमिनी को दर्ज
- December 4 2021
ग्वालियर. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कर्मचारियों के लिए खाते में ई-नामांकन की सुविंधा शुरू कर दी है। हर संस्थान व कर्मचारी तक इसकी जानकारी पहुंचाकर रजिस्ट्रेशन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ये बात क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2 मो. सरफराज ने कही।
जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि ईपीएफओ ने अपनी वेबसाइट पर पूरी प्रक्रिया कर हवाला दिया है। कर्मचारी घर बैठे ही खाते में नॉमिली रजिस्टर्ड कर सकता है। कर्मचारियों की सुविधा के लिए कार्यालय में हेल्प डेस्क शुरू की गई है। अब तक 4900 खाताधारकों ने ऑनलाइन नॉमिनेशन कर लिया है।