देश में पहलीबार पेट्रोल 120 और डीजल 110 रूपये प्रतिलीटर के नजदीक पहुचा
नई दिल्ली. आज एक बार फिर से देश कके कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल आया है। देश में पहली बार पेट्रोल 120 और डीजल 110 रूपये प्रतिलीटर के नजदीक पहुंच गया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 119.05 रूपये और डीजल 109.88 रूपये प्रति लीटर के नजदीक पहुंच गया है। सरकारी तेल कम्पनियों ने शुक्रवार की नये रेट जारी किये। जिसके अनुसार दिल्ली में आज एक बार फिर पेट्रोल के दामों में 35 पैसों की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि डीजल भी 35 पैसे महंगा हुआ है। इस माह अक्टूबर में सिर्फ 3 दिन तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शेष 11 दिन यह महंगा हुआ है।
अंतिम बार 5 सितम्बर को हुए थे दाम कम
दिल्ली में आज पेट्रोल 106.89 रूपये प्रति लीटर पर और डीजल 95.02 रूपये प्रतिलीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 112.78 पैसे प्रतिलीटर और डीजल 103.63 प्रतिलीटर है। अंतिम बार 5 सितम्बर को दाम कम किये गये थे। तब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ता हुआ था।