Bihar News: अररिया में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच दोस्तों की दर्दनाक मौत

अररिया. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के अररिया जिले से आ रही है जहां एक सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत (Araria Road Accident) हो गई. जानकारी के मुताबिक पांचों युवक हुंडई कार पर सवार होकर अनंत मेला से वापस लौट रहे थे इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गई.

इस हादसे में कार पर सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. हादसा पलासी थाना इलाके के कलियागंज मार्ग-डाला मोड़ पर हुआ जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव का काम शुरू किया और सभी शवों समेत हादसे का शिकार हुई कार को पानी भरे गड्ढे से निकाला. फिलहाल सभी शव पलासी में ही हैं. हादसे का शिकार हुए मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.