हरियाणा के 5 जिलों में इंटरनेट सेवा सस्पेंड, किसान महापंचायत की वजह से लिया फैसला
करनाल. किसानों पर 28 अगस्त को हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में करनाल में मंगलवार को लघु सचिवालय को घेराव करने के कार्यक्रम से एक दिन पूर्व प्रशासन ने जिले में सोमवार को लोगों के जमा होने पर पाबंदी लगा दी गयी हयै। वहीं किसानों की पंचायत को देखते हुए करनाल से सटे कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद और पानीपत सहित 45 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सर्विस को 7 सितम्बर की रात तक के लिये सस्पेंड कर दिया गया है।
मंगलवार की रात तक लगा प्रतिबंध
राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हरियाणा सरकार ने सोशल मीडिया के जरिये गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार पर काबू पाने के लिये करनाल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है। जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवायें सोमवार की दोपहर 12.30 बजे से लेकर मंगलवार की मध्यरात्रि तक बन्द रहेंगी।