राज्‍य सभा के जरिए संसद में दाखिल होंगी प्रियंका गांधी

एग्जिट पोल की अटकलों के बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्य सभा के जरिए संसद भेजने पर विचार किया जा रहा है। कांग्रेस के एक वर्ग का मानना है कि प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में उनके व्यापक अभियान के बाद संसद में भेजा जाना चाहिए, ताकि सदन और बाहर मोदी सरकार का मुकाबला किया जा सके।

चुनाव में बनीं मुख्य प्रचारक

इसके पहले पार्टी, उन्हें उस समय राज्य सभा भेजने पर विचार कर रही थी, जब अहमद पटेल जीवित थे और छत्तीसगढ़ में 2 सीट थीं, लेकिन यह तय किया गया कि भाजपा द्वारा भाई-भतीजावाद के आरोपों को देखते हुए यह सही समय नहीं है। प्रियंका ने राज्य में व्यस्त अभियान का प्रबंधन करने के बाद, वह पार्टी के मुख्य प्रचारक के रूप में उभरी हैं हालांकि, अगर एक्जिट पोल पर जाएं, तो उत्तर प्रदेश में परिणाम उनके लिए उत्साहजनक नहीं हैं।