मुठभेड में मारा गया एक आतकवादी, इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार की हमले में शामिल थे आतंकी

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के हांजीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कार्यवाही शुरू की है और तेजी से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हांजीपोरा के कचडूरा इलाके में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही है। अभी तक मारे गये आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है।

एक आतंकी को मार गिराया सुरक्षा बलों ने

शोपियां जिले के हांजीपोरा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। ऐसा बजाया जा रहा है कि इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी और इसके बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और कार्यवाही करते हुए इलाके में ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षाबलों ने जब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया तो छिपे हुए आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गयी। इसके बाद जवानों ने भी कार्यवाही करते हुए जबरदस्त जबाव दिया

कश्मीर घाटी के शोपियां के शिरमल में दो दिन पूर्व सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था और इससे पहले सोमवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में जैनापोरा के बाबापोरा इलाके में सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाई थी। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था। सीआरपीएफ के जवानों ने बताया कि जैसे ही जैनापोरा शोपियां में सीआरपलीएफ के गश्ती दल पर उग्रवादियों ने हमला किया तो सीआरपीएफ के जवानों ने जवाबी फायरिंग की कुछ देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रहीं, लेकिन आतंकवादी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

नमाज पढ़ने जा रहे थे इंस्पेक्टर पर हुआ था आतंकी हमला

नौगाम के कनीपोरा में मंगलवार की रात आतंकी हमले में पुलिस इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार शहीद हो गये थे। काउंटर इंटेलीजेंसी कश्मीर में तैनात इंस्पेक्टर नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे थे। पुलिस के अनुसार हमले में 2 आतंकी शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनों पहले से घात लगाये थे और मस्जिद के पास पहुंचते ही उन्होंने पीछे से पिस्टल से गोलियां दागी थी।