श्रीनगर के खानमोह में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को लगातार मिल रही कामयाबी
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गये है। पुलिस ने यह जानकारी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार शहर के बाहरी क्षेत्र के खोनमोह इलाके में आतंकवादियों की मौजदूगी की खबर मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी करने के साथ तलाशी अभियान शुरू किया था।
सुरक्षाबलों पर चलाई गोली
टातंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की जिसके बाद उनका ऑपरेशन एनकाउंटर में तब्दील हो गया। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजयकुमार ने बताया है कि मारे गये दोनों आतंकी अलबद्र आतंकी संगठनह से जुड़े हुए थे। पिछले मंगलवार को भी शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 3 आतंकवादियों को मार गिराया था।