ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, गिरफ्तारी के आदेश
दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट के बीच दिल्ली हाईकोर्ट लगातार सरकार को निर्देश दे रहा है। इस दौरान दिल्ली हाईकोर्ट में कुछ अस्पतालों द्वारा यह बताया गया है कि दिल्ली के अस्पतालों की स्थिति बेहाल है। एक बेड पर 2 मरीज हैं। इस पर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने अदालत को जानकारी देते हुए यह बताया गया हैकि वह इस दिशा में काम कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा सके। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि तस्वीर कुछ और हीबता रही हैं।
लगातार ऑक्सीजन संकट है
एक और सुनवाई के दौरान महाराज अग्रसेन अस्पताल की ओर से पेश वकील आलोक अग्रवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट को उस आदेश के बारे में बताया जिसमें सभी अस्पतालों से कहा गया है कि इमरजेंसी मरीजों को 10 से 15 मिनट के अन्दर भर्ती कराना होगा और उन्हें ऑक्सीजन व दवाईयां देनी होंगी, जबकि ऑक्सीजन की लगातार कमी बनी हुई है। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से इस पर निर्देश देने के लिये कहा है।
कालाबाजारी पर कोर्ट सख्त
दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने अदालत को बताया कि उन्होंने सभी सप्लायर्स से अनुरोध किया है कि वे दिल्ली में अपने सेंटर पर पहुंचने वाले ऑक्सीजन टैंकरों का विवरण दें, इसके बाद तीन दिनों के लिए कोटा आवंटित कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार के वकील का कहना है- शाम तक कार्रवाई होगी, हमने कारण बताओ नोटिस भी जारी किए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen cylinder) की कालाबाजारी की खबरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए दिल्ली सरकार से कालाबाजारी करने वालों को हिरासत में लेने के लिए कहा। कोर्ट ने कहा- ‘आपके पास कार्रवाई करने की शक्तियां हैं।’