कमलनाथ को फिर झटका, सिंधिया ने दो पूर्व विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई

भोपाल. मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही, प्रदेश कांग्रेस के दो सबसे बड़े नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अपने करीबियों का भरोसा कायम नहीं रख पा रहे है। बता दें कि पूर्व कांग्रेस विधायक अजय चौरे और राजगढ़ से पूर्व विधायक प्रताप सिंह मंडलोई का कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होना इस बात का प्रमाण है।
कुछ समय पहले राजा के प्राताप के नाम से मशहूर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई ने भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान व ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने भाजपा की सदस्यता ली इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व हितानंद शर्मा भी मौजूद रहे। इसी कार्यक्रम में अजय चौरे ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।
आपको बता दें कि प्रताप सिंह मंडलोई ने 2018 में विधानसभा का चुनाव निर्दलीय लड़ा था क्योंकि कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बसे भरोसेमंद व खास विधायकों में शामिल थे। वहीं दूसरी ओर छिंदवाड़ा जिले की सौसर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके अजय चौरे ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अजय पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी थे, पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था तब से ही वह नाराज चल रहे थे। सौंसर क्षेत्र में चौरे परिवार का बड़ा राजनीतिक रसूख है और उनके भाई विजय चौरे वर्तमान में कांग्रेस से विधायक है इसके साथ ही उनकी मां भी कांग्रेस से विधायक रह चुकी है।