ग्वालियर में नगरीय निकाय के लिए हुआ वार्ड आरक्षण, सामान्य के लिए 39, एससी को 11 वार्ड

ग्वालियर। ग्वालियर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई है। सामन्य 39, अनुसूचित जाति 11 और ओबीसी 16 वार्ड में चुनाव लड़ सकेंगे। वार्ड आरक्षण के बाद चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस व अन्य साथ निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोग तैयार हो गए है। वार्ड आरक्षण के लिए बैठक मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई है। इससे पहले 29 जनवरी 2020 में बैठक हुई थी। उस समय वार्ड में जाति के आधार पर आरक्षण हुआ था जबकि अभी जनसंख्या के आधार पर हुआ है। उस समय किए गए सारे फैसले अभी निरस्त कर दिए गए है। साथ ही बैठक में कलेक्ट्रेट, निगम के अफसरों के अलावा भाजपा, कांग्रेस व अन्य दलों के सदस्य मौजूद रहे। पहले य

कौनसा वार्ड किस खाते में गया

सामान्य वार्ड

3,8,14,18,21,30,32,33,34,40,41,43,45,47,53,54,55,57,66,4,10,12,35,48,50,56,64 यह सामान्य पुरूष के लिए हैं जबकि सामान्य महिलाओं के लिए 1,7,19,42,44,49,51,58,66,10,12,48 वार्ड आरक्षण किए गए हैं।

अनुसूचित जाति के लिए

इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए 23,28,16,22,37,11,17,39,36,60,61 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। जबकि इनमें महिलाओं के लिए 28,11,37,36,39,17 हैं।

ओबीसी के लिए

सामान्य और अनुसूचित जाति के बाद अब ओबीसी के वार्ड की बात करते हैं। ओबीसी के लिए 31,38,46,52,59,62,63,65,2,5,9,13,15,20,21,34,27, वार्ड में ओबीसी के उम्मीदार भाग अजमा सकते हैं। इनमें महिलाओं के लिए 2,5,20,21,27,59,65 वार्ड हैं।