125 डॉक्टर चुनाव ड्यूटी में, जेएएच पर बढ़ेगा लोड

शहर के सरकारी अस्पतालों में पदस्थ 143 डॉक्टर्स में से 125 डॉक्टरों की विधानसभा उपचुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है। इन डॉक्टर्स को रविवार से चुनाव ड्यूटी पर भेज दिया गया है। जिला अस्पताल मुरार और सिविल अस्पताल हजीरा में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही मिल पा रही है।

रविवार को तो वैसे ही ओपीडी बंद रहती है, लेकिन सोमवार और मंगलवार को इन अस्पतालों में मरीजों को सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही मिल पाएंगी। कुछ अस्पतालों में फीवर क्लीनिक भी प्रभावित होंगी। जिला अस्पताल में सिर्फ कोविड में लगे डॉक्टरों को छोड़कर सिर्फ 5 डॉक्टर रह गए हैं। सिविल अस्पताल हजीरा में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके कछावा ही बचे हैं। यहां के कर्मचारियों को भी चुनाव ड्यूटी पर भेजने के आदेश हो गए हैं।