ग्वालियर पुलिस की ऊर्जा डेक्स द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में किया जा रहा है आउटरीच प्रोग्राम

 (पियूष शिवहरे,इमरान गौरी)          

महिमा न्यूज़,ग्वालियर। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत चलाया जा रहा है पुलिस का ऊर्जा डेस्क आउटरीच प्रोग्राम ग्राम। इसी संदर्भ में शहर की थाना जनकगंज,इंदरगंज व थाना माधोगंज पुलिस की ऊर्जा डेस्क की लिंक अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को जानकारी दी कि पीड़ित महिलाओं की किस तरीके से मदद करना है। इसी संदर्भ में थाना इंदरगंज की ऊर्जा डेस्क लिंक अधिकारी अंगूरी देवी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र फालका बाजार में ऊर्जा डेस्क आउटरीच प्रोग्राम किया गया जिसमें ऊर्जा डेस्क में कार्यरत महिला आरक्षक आरती,प्रीति द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यरत सुनीता यदुवंशी, सहायक उषा धानु एवं अन्य से महिलाएं संयुक्त रूप से उपस्थित हुई और सभी को ऊर्जा डेस्क के बारे में जानकारी दी गई और पीड़ित महिलाओं की किस तरह से मदद करना है सभी उपस्थित महिलाओं को बताया गया। महिला सेल प्रभारी सुरुचि शिवहरे ने महिमा न्यूज़ को बताया की  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवनीत भसीन जी के आदेश अनुसार महिला सेल द्वारा ऊर्जा डेस्क की आउटरीच प्रोग्राम शहर भर में विभिन्न थानों के अंतर्गत किए जा रहे हैं। 

इस आउटरीच प्रोग्राम के तहत महिलाओं को ऊर्जा डेस्क के बारे में बताया जा रहा है और यह समझाया जा रहा है कि महिलाएं अपनी शिकायत थाने में कैसे करें। ऊर्जा डेस्क का यह आउटरीच प्रोग्राम आगे भी जारी रहेगा। ऊर्जा डेस्क के इस आउटरीच प्रोग्राम के द्वारा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को बताया गया कि पीड़ित महिलाओं की किस तरीके से मदद करके अपने कार्य को सफल बनाना है ।

इसी संदर्भ में थाना जनक गंज के गुप्तेश्वर कॉलोनी में आउटरीच का कार्यक्रम रखा गया जिसमें शक्ति समिति की सदस्य एवं मोहल्ले की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही जिनको ऊर्जा डेस्क के संबंध में ऊर्जा डेस्क के लिंक अधिकारियों द्वारा समझाया गया साथ ही

थाना माधोगंज में ऊर्जा डेस्क अधिकारी मदरसा खंतुने जन्नत , अंजुम नाज द्वारा सिंधी कॉलोनी में एस.आई शैलजा गौड़, महिला आरक्षक भारती शर्मा ,महिला प्रधान आरक्षक गुलाब मिंज के द्वारा आउटरीच प्रोग्राम किया गया

जिसमें काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई जिनको ऊर्जा डेस्क के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि पीड़ित महिलाओं की किस तरीके से मदद करनी है यह सभी उपस्थित महिलाओं को संक्षेप में बताया गया में बताया गया।और हो रहे महिलाओं के अपराध की रोकथाम के बारे में बताया और जागरूक किया।कि वो अपनी शिकायत हमे बताये।

 

इन्होंने कहा-

महिमा न्यूज़ से हुई खास बातचीत में एस.पी ग्वालियर श्री नवनीत भसीन ने बताया कि ग्वालियर पुलिस की ऊर्जा डेक्स के आउटरीच प्रोग्राम के तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। आउटरीच प्रोग्राम का तात्पर्य यह है कि पब्लिक-पुलिस मिलकर आपस में जुड़ कर महिलाओं के प्रति और अच्छे से तत्परता से महिला संबंधी अपराध में योगदान दे सकें। महिलाएं जब अपनी शिकायत लिखवाने थाने आए तो उन्हें कंफर्टेबल लेयर मिले उनसे बैठकर अपराध के संबंध में उनसे बातचीत कर सकें। हम समाज से अपेक्षा करते हैं कि उनसे पुलिस को अधिकतम सहयोग मिले और सब मिलकर साथ में महिला संबंधी अपराध में संवेदनशीलता से पुलिस अपना इसमें परिचय दें।

 


नवनीत भसीन(IPS)
(एस.पी. ग्वालियर)

 

Mahima News Live 24x7


Mahima News Media Group

Rajyakram News Media Group

Mahima Express Media Group