यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य - नरेश अन्नोटिया

सुरेंद्र माथुर,महिमा न्यूज़,ग्वालियर।सरकार ने जब वाहन चालक पर नियम बनाएं तब उन्होंने नियम में यह घोषणा किया की, दो पहिये वाले मोटर साईकिल वाले चालक को हेलमेट लगाकर वाहन चलाना होगा जिससे की अचानक गिरने पर चोट की वजह से मृत्यु की सम्भावना कम रहे| और जो कोई इसे नहीं मानता उससे दंड के रूप में कर लिया जायेगा |
और चार पहिये वाले चालक अपने वहान की गति नियंत्रित करके चलायें जिसके लिए कुछ धाराएँ भीं हैं| आप सिग्नल के विरुद्ध जाकर वाहन नहीं चलाएंगे , अपने वाहन से सम्बंधित कागज़ दस्तावेज सुरक्षित अपने संग लेकर वाहन चलाएंगे, आप धुम्रपान करके वाहन नहीं चलाएंगे तथा आप अपना नहीं तो अपने वाहन का बिमा कराये रहेंगे |
इसी विषय पर चर्चा करने के लिए फूल बाग स्थित रेडियो स्टेशन रेडियो चस्का 95 एफ एम के पॉपुलर लाइव टॉक शो का मेहमान में पहुंचे ग्वालियर डीएसपी ट्रैफिक ( वेस्ट जोन) नरेश अन्नोटिया। आरजे अलीशा द्वारा लिया गया लाइव इंटरव्यू करीब 1 घंटा चला। ग्वालियर चंबल संभाग के लिस्नर्स की ओर से तकरीबन 40 कॉल्स उस दौरान किए गए। जिसमें डीएसपी के कार्य की सराहना भी की गई एवं कुछ लिस्नर्स ने अपनी ट्रैफिक को लेकर शिकायतें भी बताएं।
लाइव टॉक शो के दौरान आरजे द्वारा पूछे गए सवालों में डीएसपी ने बताया
कि जब वाहन पुराने हो जाते है, तब उनकी कार्य क्षमता कम हो जाती है| जिसके कारण रासायनिक धुएं वायु में मिल जाते हैं, और इससे वायु प्रदुषण भी होता है अधिक समय तक हार्न बजाने से बहरापन तथा हृदय का भी रोग होता हैं |
एक मात्र वाहन से विभिन्न प्रकार की घटनाये देखने को मिलती है, जिसके कारण भारत में यातायात के नियम को लेकर कई बार संशोधन भीं किया गया है |
*यातायात के नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है* और उनसे उन्हीं को ही लाभ मिलता है ।आज के समय में बिना लाइसेंस के कोई भी चालक वाहन नहीं चला सकता | और यदि चालक को लाइसेंस की आवश्यकता है, तब उसे परीक्षण के माध्यम से लाइसेंस प्राप्त करना होगा |
इस नियम से यह लाभ हुआ, की दुर्घटना की संभावना में कमी देखि गयी| जिसके कारण आज के समय में इसका बहुत महत्व है, और यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को दंड भी दिया जाता हैं |
डीएसपी ने लोगों को समझाते हुए कहा कि, जब कभी भी भारत सरकार जनता के हित के लिए कोई भी कार्य करती है, तब हमें उनके साथ खड़े रहकर उनका साथ देना चाहिए, आज के समय में केवल और केवल 20% से भी कम घटना वाहन द्वारा हो रहा हैं|
Mahima News Live 24x7
Mahima News Media Group
Mahima Express Media Group