‘बालाकोट तो झांकी है, पूरा खेल अभी बाकी है’, मोदी ने दिए बड़े संकेत
- March 5 2019
पठानकोट, पुलवामा और संसद पर हमले के लिए जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मौलाना मसूद अजहर के दिन अब लदने वाले हैं. पुलवामा हमले के बाद भारत की वायुसेना सेना ने बालाकोट में स्थित जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया, इसके बाद भी पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन जारी है. और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुली चेतावनी दे दी है कि जो भी भारत में आतंकवाद फैलाएंगे, हम उसे घर में घुसकर मारेंगे