मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, 2 अक्टूबर से आंदोलन करेगी कॉकरोच जनता पार्टी
नई दिल्ली. कांग्रेस को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के देहरादून में कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ गए। पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इधर कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन करेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी ने गुरूवार को ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे की डेडलाइन दी थी।
एसआईआर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मंे याचिका दायर की गई है। याचिका में एसआईआर के फैसलों, दिशानिर्देशों और सॉफ्टवेयर बदलावों को असंवैधानिक घोषित करने और करीब 13 करोड वोटर्स के नाम हटाने की एसआईटी जांच की मांग है। कांग्रेस का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमानी कर रहे है और दो अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे है। पार्टी का ये आरोप इंडियन एक्सप्रेस में छपी उस खबर के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि पिछले 10 महीनों में 14 बार दोनों चुनाव आयुक्तों ने आयोग के फैसलों पर आपत्ति जताई है।