चंडीगढ़ में शराब के ठेके के पास धमाका, दो बदमाशों ने बम जैसी चीज फेंकी
पंजाब और हरियाणा की राजधानी में शराब के ठेके पर बम फैंका गया है. यहां पर पर दो स्कूटी सवारों ने ठेके पर सुतली बम जैसे कुछ फेंका, जिसके बाद तेज धमाका हुआ. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि दो लोग एक्टिवा पर सवार थे और उन्होंने ठेके पर बम फेंका. खुड्डा अली शेर की यह घटना है.
बताया जा रहा है कि खुड्डा अलीशेर के शराब ठेके पर बीते एक्टिवा सवार दो युवकों ने बम फेंककर हमला किया था और पीछे बैठे युवक ने सर्विस खिड़की पर बम फेंका, लेकिन यह बम ठेके के अंदर गिरने के बजाए ग्राहकों के पैरों के पास जा गिरा और जोरदार धमाके से ठेके के बाहर भगदड़ मच गई.