दुश्‍मनों का मूवमेंट हो या समंदर में उठा तूफान, सब पर हर पल नजर, कृष्‍ण जन्‍माष्‍टम‍ी को ISRO रचेगा इतिहास

इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेश यानी ISRO भगवान श्रीकृष्‍ण के जन्‍मदिन के दिन नया इतिहास रचने की दहलीज पर है. ISRO 4 सितंबर 2026 को देश का पहला इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्‍च करने वाला है. इसकी मदद से स्‍पेस से हाई रिजोल्‍यूशन तस्‍वीरें ली जा सकेंगी. इसका खासतौर पर प्राकृतिक आपदाओं पर सटीक जानकारी जुटाना है. इसका एक और फायदा है, जिसकी चर्चा खुले तौर पर नहीं की जाती है. इस सैटेलाइट की मदद से चीन, पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश, नेपाल, भूटान, म्‍यांमार जैसे पड़ोसी देशों की ओर से बॉर्डर पर की जा रही गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी. उसकी साफ और सटीक तस्‍वीरें भारत को मिल सकेंगी.