एक परिवार के 5 लोगों की मौत, एक दूसरे लिपटे पड़े थे, 3 बच्चे और मां-पिता

नई दिल्ली. ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में माता-पिता और उनके 3 बच्चे है। यह मामला ग्रटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके का है। एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरूआती जानकारी के अनुसार परिवार की मौत किसी चीज को खाने की वजह से होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि परिवार ने अंतिम बार चाय पी थी और मैगी खाई थी। इसके बाद परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। हालांकि अभी तक मौत की असली कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
फूड पॉइजनिंग की संभावना
प्रिवार के 5 लोगों की मौत के मामले में फूड प्वाइजिंग की संभावना जताई जा रही है। शुरूआती जानकारी में कुछ खाने के बाद मौत होने की बात सामने आयी है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। परिवार ने अंतिम बार चाय और मैगी खाई थी। लेकिन इन चीजों की वजह से ही मौत हुई हे। या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है। यह पोस्टमार्टम् रिपोर्ट आने के बाद से ही स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।