गणेश चतुर्थी पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, 1.41 लाख पर आया गोल्ड, खरीदारी से पहले देखें रेट
सोने-चांदी की कीमतों में कई दिनों से बदलाव देखा जा रहा है. आज 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन पर सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है. देश के ज्यादातर बड़े शहरों में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने के भाव स्थिर हैं. रत्न और आभूषण के निर्यात के आंकड़े भी आए हैं, जिनमें सोने के गहनों का निर्यात बढ़ा है. सराफा बाजार की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटल गया है.
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी सोने के भाव में गिरावट आई है. बीते हफ्ते भी सोने की कीमत में गिरावट रही थी. 24 कैरेट सोना करीब ₹220 और 22 कैरेट सोना करीब ₹200 सस्ता हुआ था. अगर आप आज त्यौहार के मौके पर सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज के भाव जानना जरूरी है.
दिल्ली में सोने का क्या है भाव?
देश की राजधानी दिल्ली में 14 सितंबर को 24 कैरेट सोना ₹1,54,720 प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,41,840 प्रति 10 ग्राम है. अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,54,570 और 22 कैरेट सोना ₹1,41,690 प्रति 10 ग्राम है. चेन्नई में भी यही भाव है. अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना ₹1,54,620, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,41,740 प्रति 10 ग्राम है. जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,54,720 और 22 कैरेट का भाव ₹1,41,840 प्रति 10 ग्राम है.