अमेरिकी फायटर जेट एफ-16 क्रैश

नई दिल्ली. जर्मनी में स्थित अमेरिकी वायुसेना के स्पैंगडाहलम एयरबेस के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां अमेरिकी फायटर जेट एफ-16 क्रैश हो गया है। गनीमत यह रही है कि विमान का पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। फिलहाल उसका उपचार जारी है। अमेरिकी सेना की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि फायटर जेट चार एफ‘-16 विमानों के एक ग्रुप के साथ रूटीन ट्रेनिंग फ्लाइट पूरी करने के बाद वापिस बेस पर लौट रहा था। तभी यह घटना घटी।
इस हादस के तत्काल बाद आपातकालीन बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया। वहीं, ग्रुप के बाकी 3 विमानों को सुरक्षित रूप से रामस्टीन एयरबेस पर डायवर्ट कर दिया गया। जहां वह सुरक्षित लैंड कर गये।