पुलवामा का बड़ा बदला, PoK में भारतीय वायुसेना ने की बमबारी

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी बनी हुई है. इस बीच पिछले कई घंटों से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. पूरी रात पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए. भारत इसका माकूल जवाब दे रहा है. इस बीच पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना पर नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. यह आरोप पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने लगाया. हालांकि, पाकिस्तानी सेना के इस आरोप पर भारतीय सेना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.