राफेल: राहुल गांधी के दावों का BJP ने किया पोस्टमॉर्टम, 9 झूठ गिनाकर बताया नोबेल का हकदार
फ्रांस के साथ हुए राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर जारी घमासान के बीच केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता जनता (पार्टी) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कथित झूठ को बेनकाब करने के लिए मामले से जुड़े घटनाक्रम सिलसिलेवार तरीके से सामने रखे हैं. बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी के 9 कथित झूठ और उससे जुड़े तथ्य दिए हैं. बीजेपी ने आरोप लगाया है राहुल ने अपने झूठ से भारतीय सैन्य बलों को अपमानित किया है और उनसे आधे अधूरे तथ्य सामने रखने के लिए माफी की मांग की है. यही नहीं, बीजेपी ने कथित तौर पर झूठ बोलने के लिए राहुल गांधी को नोबेल पुरस्कार का हकदार बताया है.
भारतीय जनता पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को झूठा बताते हुए लिखा है कि यदि वे और इस गुनाह में उनके साथी द हिंदू को अपनी खोज पर भरोसा था तो उन्हें अपनी खोज के साथ सुप्रीम कोर्ट में अपील करनी चाहिए. लेकिन वे जानते हैं कि उन्हें खड़ा होने का मौका नहीं मिलेगा. बीजेपी ने राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वे इस नए तथ्य से साथ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं. दरअसल, शुक्रवार को द हिंदू अखबार ने सरकारी दस्तावेज के जरिए दावा किया था कि रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने राफेल मामले पर पीएमओ द्वारा समानांतर बातचीत का विरोध किया था. हालांकि रक्षा मंत्रालय की आपत्ति जवाब तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी दिया था जिसे इस लेख में नहीं छापा गया. भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के जो झूठ गिनाए हैं वो इस प्रकार हैं