बेरोजगारी पर राहुल गांधी ने PM मोदी को बताया हिटलर, मंत्री बोले- सबको नहीं दे सकते नौकरी
नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) द्वारा जारी किए गए बेरोजगारी के आंकड़ों ने मोदी सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेता इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं. इस बीच केंद्र सरकार में मंत्री जितेंद्र सिंह का बयान आया है कि सरकार हर किसी को नौकरी नहीं दे सकती है, सिर्फ योजनाओं के जरिए उन्हें सुरक्षित कर सकते हैं.
आजतक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी जिम्मेदार सरकार सभी को नौकरी नहीं दे सकती है, लेकिन रोजगार योजनाओं को सुरक्षित कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट का मंत्रालय गठन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार गठन करने और रोजगार कमाने के साधनों को आगे बढ़ाया है.
आपको बता दें कि नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बेरोजगारी की दर 6.1 फीसदी है. यह आंकड़ा 45 सालों के उच्चोतम स्तडर पर है. इससे पहले 1972-73 में देश में बेरोजगारी की दर 6 फीसदी से ज्याकदा थी. अहम बात ये है कि आंकड़े नोटबंदी के बाद के हैं. इन आंकड़ों के सामने आते ही विपक्ष मोदी सरकार को आड़े हाथों ले रहा है.