रिपोर्ट: भारत में कम हुआ करप्शन, चीन-पाकिस्तान रूस ज्यादा भ्रष्ट

दुनिया के भ्रष्ट देशों की लिस्ट जारी की गई है, जिसके हिसाब से भारत की स्थिति में सुधार हुआ है. 180 देशों की इस सूची में भारत तीन स्थान के सुधार के साथ 78वें पायदान पर पहुंच गया है. यानी भारत से ज्यादा रूस, चीन और पाकिस्तान समेत 102 देशों में ज्यादा भ्रष्टाचार है. सोमालिया दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश बताया गया है.

एक भ्रष्टाचार-निरोधक संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने वैश्विक भ्रष्टाचार सूचकांक, 2018 जारी किया है. इस सूची में दुनिया के 180 देशों के नाम है. पहले नंबर पर डेनमार्क है, यानी वहां सबसे कम भ्रष्टाचार होता है. जबकि भारत का नंबर 78 है. इससे पहले 2017 में आई सूची में भारत की रैंक 81 थी. यानी एक साल के अंदर भारत में भ्रष्टाचार कम हुआ है.

हालांकि, यह सुधार काफी मामूली है. 2017 की बात की जाए भारत को 40 अंक मिले थे. जबकि इस साल भारत के खाते में 41 अंक आए. यानी एक अंक की बढ़ोतरी के साथ भ्रष्ट देशों के पायदान पर भारत नीचे आया है.