मैं स्वतंत्र पंजाब का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा, कुमार विश्वास से बोले थे Arvind Kejriwal
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 4 दिन बाद मतदान होना है। इसके लिए बीजेपी, कांग्रेस, आज और अकाली दल जैसी मुख्य पार्टियां पूरे दम-खम से मैदान में हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तान समर्थक है, वो आदमी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
केजरीवाल हमेशा से ही खालिस्तान के समर्थन में रहे
कुमार विश्वास ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल हमेशा से ही खालिस्तान के समर्थन में रहे हैं। जब मैं उनके साथ था तो वह मुझे अपनी योजनाओं के बारे में बताते रहते थे। एक दिन उन्होंने मुझसे कहा- मैं या तो पंजाब राज्य का सीएम बनूंगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला पीएम बनूंगा।
अलगाववादियों के सर्मथन से केजरीवाल को परहेज नहीं
पूर्व आप नेता ने कहा कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। जहां तक पंजाब की बात है तो यह कोई राज्य नहीं है, पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए, तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।