भाजपा ने घोषित किये प्रत्याशी, लोकसभा सीट से ज्ञानेश्वर पाटिल, रैगांव से प्रतिमा बागरी, पृथ्वीपुर से शिशुपाल यादव और जोबट से सुलोचना रावत

भोपाल. अंततः भाजपा ने मध्यप्रदेश की 1 लोकसभा 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये उम्मीदवार तय कर दिये हैं। खण्डवा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल का नाम तय किया गया है जबकि रैगांव से प्रमिमा बागरी, जोबट से सुलोचना रावत व पृथ्वीपुर से शिशुपाल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और 3 विधानसभा उपचुनाव के लिये 8 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे। कांग्रेस ने चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। भाजपा के प्रत्याशियों के नाम बुधवार की आधाी रात तक फायनल किये हैं। इनकी औपचारिक घोषणा गुरूवार की सुबह की जायेगी। सीएम शिवराजसिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा दोपहर 1 बजे खण्डवा में ज्ञाानेश्वर पाटिल के नामांकन दाखिल के दौरान मौजूद रहेंगे।

दो नामों पर भी सहमति नहीं बन पाई

बीजेपी सूत्रों ने बताया कि खंडवा लोकसभा सीट पर दो नामों पर भी सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में पैनल में ज्ञानेश्वर पाटिल, राजपाल सिंह तोमर, हर्ष सिंह चौहान व अर्चना चिटनीस का नाम दिया गया था। हालांकि प्रदेश संगठन इस सीट पर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहती है। ऐसे में ज्ञानेश्वर पाटिल का नाम फाइनल किया गया।पृथ्वीपुर सीट से शिशुपाल सिंह यादव व गणेशीलाल नायक का नाम पैनल में भेजा गया था। इसमें से शिशुपाल यादव के नाम पर दिल्ली में मुहर लगी। इसी तरह रैगांव से जिला महामंत्री प्रतिमा पाटिल को टिकट दिया गया है। जबकि यहां से पुष्पराज बागरी के नाम पर भी विचार किया गया। जोबट से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं सुलोचना रावत को उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें कि कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा सीट से राज नारायण सिंह, रैगांव से कल्पना वर्मा, जोबट से महेश पटेल और पृथ्वीपुर से पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन होने के बाद अब उनके बेटे नितेंद्र सिंह राठौर को टिकट दिया है।