इमरान खान की फजीहत! कश्मीर पर 'प्रोपेगेंडा' फैलाने UNGA पहुंचा अधिकारी पाकिस्तानियों को ही देने लगा लेक्चर
नई दिल्ली. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में जम्मू-कश्मीर के बारे में ‘जागरूकता फैलाने’ का कदम उन्हीं पर भारी पड़ गया. दरअसल इमरान खान ने इस काम के लिए जिस व्यक्ति को चुना था, अमेरिका पहुंचने के बाद उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तानियों को उनके पास जो कुछ भी है उसके लिए आभारी होना चाहिए.
‘द प्रिंट’ ने शुक्रवार को बताया कि कश्मीर पर पाकिस्तान की संसदीय समिति के अध्यक्ष शहरयार खान अफरीदी न्यूयॉर्क पहुंचे थे, जहां यूएनजीए शिखर सम्मेलन हो रहा है. उन्हें टाइम स्क्वायर में घूमते हुए और फुटपाथों पर बेघर लोगों के वीडियो बनाते हुए देखा गया. उन्होंने लाइव वीडियो के दौरान वहां से गुजर रही महिलाओं पर भी कमेंट किए.