जम्मू-कश्मीर के हालात खराब, एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत : आर्मी चीफ
- September 25 2018
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार स्थित आतंकी ठिकानों पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने की ज़रूरत है. यह पूछे जाने पर कि क्या एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है, रावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात को देखते हुए यह कार्रवाई की जानी चाहिए.