धरती की निगरानी करने वाले उपग्रह ईओएस-03 का मिशन फेल
श्रीहरिकोटा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के गुरूवार को पृथ्वी की निगरानी करने वाले उपग्रह ई ओएस.03 को श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक लांच किया। लेकिन लांचिंग के बाद तकनीकी समस्या आ गयी। सैटेलाइट ने 2 चरण सफलता पूर्वक पूरे किये। लेकिन 18 मिनट के बाद क्रायोजेनिक इंजन में तकनीकी गबड़बड़ी आ गयी। इसरो के चेयरमैन के सिवन ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रायोजेनिक स्टेज में आई तकनीकी विसंगति के कारण जीएसएलवी-एफ10/ईओएस.03 मिशन पूरा नहीं हो सका।
लॉचिंग के बाद क्या हुआ
इसरो ने सुबह 5.49 बजे ईओएस.03 की सफलतापूर्व लांचिंग की और सारे स्टेज अपने तय समय से अलग होते चले गये। लेकिन आखिरी स्टेज में ईओएस.03 के अलग होने से पूर्व क्रायोजेनिक इंजन में कुछ खराबी आ गयी। जिसके बाद इसरो को आंकड़े मिलने बन्द हो गये। जांच के बाद मिशन कंट्रोल सेंटर में बैठे इसरो चीफ डॉ. के सिवन को इसकी जानकारी दी गयी। इसके बाद उन्होंने घोषणा करते हुए कि ईओएस-03 मिशन आंशिक रूप से फेल हो गया है।