लोकसभा के मानसून सत्र में होंगी 19 बैठकें, 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा सेशन- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (OM Birla) ने कहा कि अधिकतर सांसदों ने टीके की कम से कम एक खुराक ले ली है. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र (Monsoon Session) के दौरान कोविड-19 (Covid-19) से संबंधित सभी नियमों का पालन किया जाएगा. उन्होंने सोमवार को लोकसभा के मानसून सत्र का आधिकारिक ऐलान करते हुए कहा कि मानसून का सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा. इसमें 19 बैठक होगी. सबसे ज्यादा बैठक अभी तक 17वी लोकसभा के दौरान हुई है.

स्पीकर ने कहा कि कोरोना के संक्रमण के दौरान हमने तीन सत्र आयोजित किये. जिसमें सामान्य से ज्यादा सदस्य उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को सदन के फ्लोर लीडर की बैठक होगी. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि समिति की 380 बैठकें हुई. कोटा से सांसद बिरला ने कहा किइस सत्र के दौरान भी सुरक्षा की दृष्टि से इंतजाम की कोशिश की गई है.

23 सदस्यों ने विभिन्न कारणों से टीका नहीं लगवाया- बिरला

उन्होंने कहा कि में संक्रमण कम हुआ है लेकिन कोविड मापदंड का पालन करते हुए बैठने की व्यवस्था की गई है. RTPCR की सुविधा 24 घंटे रहेगी. उन्होंने दावा किया कि 311 ने सांसदों ने वैक्सीन का दूसरा डोज ले लिया है जबकि 23 सदस्यों ने विभिन्न कारणों से टीका नहीं लगवाया है.

उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी को ऑनलाइन किया जाएगा. साथ ही राज्य की विधानसभा और लोकसभा की लाइब्रेरी को एक किया जाएगा और रिसर्च विग 24 घंटे चलेगा. बिरला ने जानकारी दी कि कई समितियों में सदस्यों के मंत्री बनने के कारण खाली हुए है उसे जल्द भरा जाएगा. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संसद का लक्ष्य है कि 100 फीसदी ई नोटिस हो. साथ ही प्रश्नों का जवाब भी डिजिटल होगा. एक एप्प बनाया जा रहा है इसमें लाइव के साथ साथ प्रश्न उत्तर भी रहेगा.