भोपाल सहित 4 शहरों में तीन दिन से बढ़ रहे कोरोना केस
ग्वालियर. पूरे प्रदेश में 90 प्रतिशत अनलॉक होते ही कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। लगातार 3 दिन से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और बैतूल में संक्रमितों की संख्या बढ रही है हालांकि संक्रमण बढ़ने की रफ्तार अभी धीमी है लेकिन यह कभी भी तेज हो सकती है।
भोपाल में शुक्रवार को 6 संक्रमित मिले, नए केस हर दिन घट-बढ रहे है। वहीं 30 जून को इंदौर में केवल 5 नए केस सामने आए थे लेकिन शुक्रवार को यहां 12 नए मामले आए। इसी तरह जबलपुर में 3 से बढ़कर 5 किस हुए है। अन्य शहरों में इक्का-दुक्का केस बढ़ने लगे है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 43 नए केस सामने आए है। शहर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं मिला और न ही किसी की संक्रमण से मौत हुई। वहीं मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए। इस कारण 4 दिन बाद शहर मे एक्टिव केसों की संख्या 11 से घटकर 9 पर पहुंच गई है।
ग्वालियर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में अनलॉक का समय 1 घंटे बढ़ा दिया गया है। पहले रात 10 बजे से सुबह 6 बे नाइट कर्फ्यू रहता था अब इसका समय 11 बजे कर दिया गया है। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। भोपाल के बारे में फैसला बाद में लिया जाएगा। ग्वालियर में प्रभारी कलेक्टर शिवम वर्मा ने इसको लेकर शुक्रवार की दोपहर आदेश जारी कर दिए। जिले में भी अब नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 6 बजे क रहेगा। एक घंटे की और छूट मिलने के बाद रात के समय खानपान की दुकानें भी 11 बजे तक खुल सकेंगी और आमजन की आवाजाही भी जारी रहेगी लेकिन 11 बजे के बाद किसी भी तरह गतिविधियां संचालित नहीं की जाएंगी।