नरेन्द्रसिंह तोमर ने किया बालिका छात्रावास का उदघाटन
ग्वालियर, केन्द्रीय कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने किया राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय के बालिका छात्रावास का उदघाटन।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रदत्त 2 करोड़ रुपये से अधिक लागत से हुआ है छात्रावास का निर्माण। उदघाटन कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) भारतसिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर, कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महा निदेशक शिक्षा डॉ आरसी अग्रवाल जिलाअध्यक्ष कमल माखीजानी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसके राव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विश्विद्यालय के कुलसचिव डी एल कोरी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। बस स्टैंड के सामने स्थित कृषि कॉलोनी परिसर में किया गया है सर्व सुविधायुक्त बालिका छात्रावास का निर्माण, जिसमें 56 बालिकाओं के आवास की व्यवस्था है।