कोरोना पीडितों के परिजनों के लिये भोजन उपलब्ध करवाया

ग्वालियर. सामाजिक संस्था सहारा सोशल वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों के द्वारा अस्पताल में कोरोना वायरस में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिये भोजन वितरण किया गया। योगाचार्य शालिनी चतुर्वेदी ने अपने नाती के जन्मदिन पर भोजन वितरण का आयोजन किया गया। वैश्विक महामारीके इस संक्रमण काल में जहां कोरोना पूरे देश में संक्रमण फैला रहा है वहीं विभिन्न सामाजिक संस्थायें भी अपनी ओर से लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के कार्य में जुटी हुई है।

संस्था लम्बे समय से समाजसेवा कर रही है। संस्था सदस्य मलिन बस्तियों में जाकर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों से आग्रह पर मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध करवाया है। इस भोजन वितरण सेवा कार्यमें संस्था की सचिव श्रीमति प्रतिभा चतुर्वेदी, अद्युवंश प्रताप उपमन्यु, बसंत चतुर्वेदी, रवि कुशवाह आदि लोग उपस्थित रहें।