अब स्लॉट बुक किए बिना 18 से 44 साल वालों को लगेगा टीका, बदला गया कोरोना वैक्सीन लगवाने का नियम

नई दिल्ली. भारत में 18 साल से ज्यादा उम्र को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है इसके लिए 18 से 44 साल के लोगों को कोविन पोर्टल से अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत होती है लेकिन अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब नियम को बदल दिया है और अब इस आयु वर्ग के लोग सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर टीका लगवा सकते है।

18 साल से 44 साल की उम्र के वैक्सीनेशन के लिए अब ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा होगी। अब 18 से 44 साल के लोग सीधे वैक्सीनेशन सेंटर्स पर जाकर वैक्सीन ले सकते है हालांकि कोविन पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रोजाना जब लोगों को टीका देने का समय खत्म जो जाएगा या दिन के अंतिम समय में जो वैक्सीन बच जाएगी उसे ऑनसाइट व्यवस्था के तहत लोगों को दी जाएगी जिससे कि टीके की बर्बादी ना हो। इस नई व्यवस्था का जिक्र कोविन प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है, फिलहाल नई सुविधा सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर्स पर ही होगी।