आज तय होगी अनलॉक की प्रक्रिया, 1 जून से मप्र में जनता कर्फ्यू को खोलना है -शिवराजसिंह चौहान
सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेशभर के जनप्रतिनिधियों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करते हुए कहा कि 1 जून से मध्यप्रदेश में जनता कर्फ्यू को खोलना है लेकिन खोलना इस तरह है कि फिर से इसका संक्रमण फैलने न पाए। कोरोना के खिलाफ हम एक लंबा युद्ध लड़ रहे है और मुझे आज यह बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट घटकर 4 प्रतिशत के करीब रह गया है। 5 प्रतिशत तक संक्रमण की दर होने का अर्थ है कि यह नियंत्रण में है। सीएम शिवराज सिंह द्वारा ली गई इस बैठक में नगरीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पूर्व मेयर, नगर पालिका, नगर परिषद, नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षद शामिल हुए।
सीएम ने आगे कहा कि कुड़े जिलों में अभी भी काफी केसेस है और 31 मई तक हमें कोरोना संक्रमण को काबू में करना है। एक काम ये करना है कि जहां है उसे वहीं रोक देना है और एक से ज्यादा माइक्रो कंटनमेंट एरिया बनाए जा सकते हैं। जहां हॉटस्पॉट हैं वहां टेस्टिंग चलती रहना चाहिए। अधिकतम टेस्ट करके संक्रमित पहचान लेना ये उपाय है। आपके यहां कोविड सहायता केंद्र होगा। सर्दी, जुखाम, बुखार है तो तत्काल बताओ, कोविड सहायता केंद्र में जांच कराएं उसका तुरंत इलाज हो जाएगा। जब तक कोरोना कर्फ्यू है हम उसका ठीक से पालन करवा लें।
टारगेट रखें कोरोना फ्री मेरा शहर
1 जून से अनलॉक होना शुरू होगा और इसका भी सिस्टम बनाएंगे, एक-एक करके जहां-जहां खोलना है उसकी भी मैं बैठक कर रहा हूं, मैं आपसे आग्रह कर रहा हूं, आपके सहयोग के बिना नहीं हो सकता। एक-एक पेशेंट की पहचान करें, देरी से मृत्यु होती है, कई तरह की योजना हमने बनाई है, जैसे गरीब को राशन देना, 24 श्रेणियां कलेक्टर्स को पता है उनके अनुसार कार्य हो।