ग्वालियर में संक्रमितों से अधिक स्वस्थ हुए लोग
कोरोना महामारी की चपेट में आने से बुधवार को 1020 लोग संक्रमित हो गए जबकि 31लोगों की मौत हो गई। इनमें से 4 बाहरी और 27 ग्वालियर के थे। बुलेटिठन के अनुसार 1167 लोग स्वस्थ्य हुए है और इन्हें प्रशासनिक तौर पर डिस्जार्च घोषित किया गया है। बुधवार को 4126 लोगों के सैंपलों की जांच गई इसमें 1020 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक ग्वालियर में 454247 लोगों के सैंपल लिए गए इनमें से अभी तक 44759 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है। इनमें 35586 लोग डिस्चार्ज किए गए है जबकि सरकारी आंकड़ों में मरने वाले लोगों की संख्या 407 तक पहुंच चुकी है।
शिवपुरी में 406 लोग संक्रमित, 10 की मौत
श्योपुर में 62 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। बीते 24 घंटे में यहां दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। शिवपुरी में 406 लोग संक्रमित मिले है और यहां 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। मुरैना में 110 लोग संक्रमित मिले है वहीं भिंड में 32 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है।