ग्वालियर में नए आदेश जारी, शादियां प्रतिबंधित, किराना दुकान, सवारी वाहन सब बंद

ग्वालियर के भितरवार का ईटमा गांव इस समय हॉट-स्पॉट बन गया है। वहां अभी तक दो दिन में 74 संक्रमित मिल चुके है। मंगलवार को वहां समझाइश देने और सैंपलिंग कराने गए तहसीलदार, चार पटवारियों सहित एक दर्ज अधिकारी-कर्मचारी भी संक्रमित हो गए। इसके अलावा बुधवार को जिले में कुल 1020 नए संक्रमित मिले है इसके साथ ही 31 लोगों की कोविड के चलते मौत हुई है।

बता दें कि कोरोना संक्रमण की चेन को ब्रेक करने के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक अपने स्तर पर काफी प्रयास किए है लेकिन कोरोना की रफ्तार कम होती नजर नहीं आ रही है। हर दिन हजारों की संख्या में संक्रमित प्रदेश के महानगरों में निकल रहे है। ग्वालियर जिले में अब शहर से ज्यादा देहात में कोरोना संक्रमण परेशानी बना हुआ है। गांव के लोग सर्दी, खांसी-जुकाम से पीडि़त है लेकिन वह टेस्ट कराने बाहर नहीं निकल रहे है।

बुधवार को कलेक्टर ग्वालियर ने जिले में सख्ती बरतने के लिए नए आदेश जारी कर दिए है। इसमें शादी समारोह पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इसके साथ ही शवयात्रा, उठावनी व गंगभोज में सिर्फ 5 लोग ही शामिल हो सकेंगे। किराना दुकान पूरी तरह बंद रहेंगी। किसी भी तरह की होम डिलीवरी नहीं होगी। सड़कों पर सवारी वाहन, ऑटो, ई रिक्शा सब प्रतिबंधित रहेंगे।