ग्वालियर में 1174 नए कोरोना संक्रमित व 30 की मौत, भितरवार के गांव में 40 पॉजिटिव निकले

मंगलवार को ग्वालियर से 50 किलोमीटर दूर भितरवार के ईटमा गांव में कोरोना का विस्फोट हुआ है। यहां 300 लोगों के सैंपल कराने पर 40 संक्रमित निकले है जबकि एक की मौत हुई है। 1200 आबादी वाले इस गांव के हर घर में सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीज है लेकिन वह टेस्ट नहीं करा रहे है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने वहां पहुंचकर ताबड़तोड़ टेस्ट कराए है जिसके बाद यह परिणाम सामने आया है। ज्यादातर को आईटीएम में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर भेजा गया है साथ ही मंगलवार को पूरे जिले में 1174 नए संक्रमित मिले है और 30 की मौत हुई है। इतनी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद एक बार फिर संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है।

कोरोना की दूसरी लहर अब प्रदेश में अपने पीक पर पहुंच गई है ऐसा माना जा रहा है कि अब संक्रमण दर घटेगी और रिकवरी दर बढ़ेगी लेकिन अभी जो स्थिति है वह डराने वाली है। प्रदेश में हर दिन हजारों की संख्या में संक्रमित मिल रहे है। मंगलवार को भी जिले में नए संक्रमित का आंकड़ा 1174 आया है जबकि 30 लोगों की मौत हुई है। शहर के मुक्तिधाम में यह हालत है कि शवों को जलाने के लिए जगह तक नहीं मिल रही है।

बुधवार के लिए 3918 सैंपल भेजे गए

मंगलवार को 4937 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई है इनमें से 1174 नए संक्रमित निकले है इसके बाद कुल संक्रमित का आंकड़ा 45460 हो गया। बुधवार के लिए 3918 सैंपल भेजे गए है। मंगलवार को एक्टिव केस 8758 से बढ़कर 8921 हो गए है साथ ही 4 मई तक जिले में कुल एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्या 494 से घटकर 429 हो गई है।