शहर में बिना कारण बाहर घूमने वालों की कार्रवाई, 25 लोगों को पकड़कर कोरोना टेस्ट कराया
पुलिस ने सड़कों पर सख्ती बरतना शुरू कर दी है और चैकिंग प्वाइंट लगाकर लोगों को आगे नहीं निकलने दिया जा रहा है। पुलिस ने बिना कारण बाहर घूम रहे 25 लोगों को पकड़कर बड़ागांव स्थित एक कॉलेज मेंबनाए गए सेंटर पर पहुंचाया यहां सभी की कोरोना जांच कराई गई। रैपिट एटीजन टेस्ट में किस्मत से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब इस तरह का अभियान चलाया जाएगा पर जब तक रिपोर्ट नहीं आई इन 25 युवकों की जान हलक में अटकी रही यदि यह पॉजिटिव
आते तो उनको आइसोलेशन सेंटर भेजा जाता।
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने और बिना कारण बाहर निकल रहे लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन और सख्त होती जा रही है, अभी तक सड़क पर मुर्गा बनाना, ऊठक बैठक कराना व खुली जेल में भेजना चल रहा था लेकिन अब पकडे गए लोगों की कोरोना जांच कराना शुरू कर दिया इसके लिए मुरार के बड़ागांव सर्वधर्म कॉलेज में सेंटर बनाया गया है। शहर के चैकिंग प्वाइंट से पुलिस ऐसे लोगों को पकड़कर सेंटर पर भेजती है जो बिना किसी वजह के सड़कों पर घूम रहे होते है। इनको वहां रखा जाता है जब इनकी संख्या 20 से 25 के लगभग हो जाती है तो कोरोना की जांच करने के लिए मोबाइल यूनिट को बुलाया जाता है इनके रैपिट एंटीजन टेस्ट कराए जाते है।
प्रमुख चौराहों पर भी खड़ी की जाएंगे मोबाइल यूनिट
अब विचार चल रहा है कि एक-एक मोबाइल यूनिट कोरोना की जांच करने वाली शहर के कुछ प्रमुख चौराहों पर भी खड़ी की जाए जिस कारण पकड़े गए लोगों को तत्काल वहीं टेस्ट कराया जा सके।