ग्वालियर में मिले 910 नए संक्रमित और 40 की मौत हुई
रविवार को ग्वालियर में कोरोना के आंकडे कुछ राहत देने वाले रहे, जितने नए संक्रमित मिले है उनसे ज्यादा ठीक होकर संक्रमित अपने घर गए है। रविवार को 910 नए संक्रमित सामने आए है जबकि 40 की मौत हुई है पर इसके साथ ही विभिन्न हॉस्पिटल में भर्ती 978 पेशेंट ठीक होकर वापस घर पहुंचे है। बता दें कि रविवार को भी शहर के चार मुक्तिधाम में 44 संक्रमितों के शव जले है जिनमें चार एक दिन पहले के है।
कोरेाना की दूसरी लहर अब अपने चरम पर है। प्रदेश में हर दिन हजारों की संख्या में संक्रमित मिल रहे है और बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन व ग्वालियर का हाल इस समय तो काफी खराब है। हर दिन के साथ बढ़कर ही नए संक्रमित सामने आ रहे है जिस कारण ऑक्सीजन और रेमडेसिविर का संकट गहरा गया है। खुद मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश अन्य मंत्री सिर्फ ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने में लगे है। लगातार ओडिसा, मोदीनगर यूपी व अन्य प्रदेशों से ऑक्सीजन के टैंकर लाकर प्रदेश की ऑक्सीजन की डिमांड पूरी की जा रही है, लेकिन इससे भी ज्यादा राहत देने वाली बात यह है कि संक्रमित से ज्यादा ठीक होकर घर जाने वाले रहे है।