भोपाल में 10 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

भोपाल. बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मप्र की राजधानी भोपाल में कोरोना कर्फ्यू 10 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी कलेक्टर अविनाश लवानिया ने खुद दी और बताया कि जिस तरह से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है उसे देखते हुए लॉकडाउन 10 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है क्योंकि इस कोरोना की चेन तोड़ना बहुत जरूरी है।

लॉकडाउन में ये खुला रहेगा

बैंक और एटीएम खुले रहेंगे

फीवर क्लिनिक के अलावा अस्पताल चालू रहेंगे

सैंपलिंग टीम भी घूमती रहेगी

इंडस्ट्रिज एरिया में कार्यरत मजदूरों, कर्मचारियों और सरकारी कर्मचारियों को अवागमन की छूट रहेगी।