ग्वालियर में मिले 1198 नए कोरोना संक्रमित, 38 की मौत, लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी लॉक

जिले में लगातार कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ती जा रही है, सोमवार को भी 1198 नए संक्रमित मिले है इसके अलावा 93 संक्रमित अन्य जिलों के मिले है साथ ही 38 संक्रमित की सोमवार को मौत भी हुई है। इनमें से 28 संक्रमित ग्वालियर के है। बीते तीन दिन में 135 मौत जिले में हो चुकी है इसके बाद भी जिला कलेक्टर का दावा है कि हालात नियंत्रण में है जबकि लगातार ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन किल्लत बनी हुई है। संक्रमण को रोकने के लिए सोमवार को लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी को बंद करने की घोषणा की गई है। जब तक यह मंडी बंद रहेगी शहर के पहले से निर्धारित 10 प्वाइंट पर सब्जी मिलेगी।कोरोना की दूसरी लहर अब अपने पीक पर है प्रदेश में हर दिन हजारों की संख्या में संक्रमित मिल रहे है। बडे शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन व ग्वालियर के बुरे हाल है। हर दिन के साथ हजारों नए संक्रमित सामने आ रहे है जिस कारण ऑक्सीजन संकट गहरा गया है। खुद मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के अन्य मंत्री सिर्फ ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने में लगे है। हर दिन के साथ नए संक्रमित और मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शहर के लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में शव जलाने के लिए जगह कम पड़ रही है और घंटों वेटिंग चल रही है।