हेमंत सोरेन को मिली जमानत, जमीन घोटाला मामले में हाईकोर्ट से बड़ी राहत

रांचीः लैंड स्कैम मामले में हेमंत सोरेन को शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी. 31 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. हालांकि इस बीच हेमंत सोरेन जमानत पर बाहर आए थे और फिर जेल चले गए. करीब 5 महीने तक हेमंत सोरेन जेल में रहे.