नोएडा में बिजली मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, अंदर थे 250 लोग

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां के सेक्टर-4 में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फिलहाल आग बुझाने की कोशिश जारी है. भीषण आग को देखते हुए आसपास के इलाकों को खाली कराया गया है. थाना फेस-1 पुलिस व दमकल टीम मौके पर मौजूद है. बता दें, आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. मगर, जिस समय आग लगी उस दौरान फैक्ट्री के अंदर 250 लोग मौजूद थे. दो दर्जन से ज्यादा लोग आग से झुलस गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.