कोरोना हुआ बेकाबू, 1 दिन में 10 हजार से अधिक केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 63 हजार के पार

नई दिल्ली. देशभर में कोरोना पांस पसार रहा है. हर रोज कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. बुधवार को सरकार की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों को मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,542 नए केस मिले हैं. वहीं इन नए मामलों के चलते अब देशभर में एक्टिव मरीजों की संख्या 63,562 हो गई है.