सोनम वांगचुक ने जेपी नड्डा-जितेन्द्र सिंह की मौजूदगी 26 दिन बाद तोड़ा अनशन

नई दिल्ली. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम बांगचुक ने केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेन्द्र सिंह की मौजूदगी में अपना अनशन तोउ़ दिया है। सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर थे। सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह के साथ बैठक के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है।
वांगचुक ने बताया कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझस मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था। यह कदम विभिन्न शर्तो पर लम्बी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। मैं बहुत जल्द एक अलग वीडियो में इन शर्तो के बारे में विस्तार से बताऊंगा। इस दौरान मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा नहीं होने देने का लेकर बहुत सतर्क रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने एक्स पर कहा है कि मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वह डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें।