इंडियन आयडल विनर बनी ओडिशा की बेटी ज्योतिर्मयी नायक
नई दिल्ली. 9 माह….सैकड़ों सुर…..हजारों तालियां और करोड़ों दुआओं के बाद आखिरकार इंडियन आयडल सीजन -16 को अपना नया सितारा मिल गया है। ऑडिशा की रहने वाले ज्योतिर्मयी नायक ने शानदार जीत दर्ज करते हुए। इंडियन आयडल 16 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसी के साथ उन्हें 20 लाख यप्ज्ञये भी प्राइज मनी के तौर पर मिले है। र्गेण्ड फिनाले में उनकी दमदार परफॉर्मेस ने पैसा जादू चलाया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया है। वहीं जबलपुर के तनिष्क शुक्ला फर्स्ट रनर अप रहें।
इस गीत ने जीता हिन्दुस्तान का दिल
ग्रैंड फिनाले में ज्योतिर्मयी ने ‘‘सैंया ओ सैंया’’ पर ऐसी दिल छू लेने वाली परफॉर्मेस दी कि पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा। इसके बाद विनर के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने फायनल में अंशिका चोंकर, मनराज वीर सिंह, मैस्कस्मे बोसु, सुहैल सूफी और तनिष्ठ शुक्ला जैसे मजबूत कंटेस्टैंट्स को पीछे छोड़कर ट्रॉफी अपने नाम की।
ओडिशा की मशहूर गायिका है ज्योतिर्मयी
ज्योतिर्मयी पहले से ही ओडि़या म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं लेकिन पहचान सिर्फ गानों तक सीमित नहीं है। वह इंडियन आयडल में आने से पहले वह म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से कैंसर मरीजों की मदद भी करती थी। यही कारण है कि उनकी आवाज के साथ-साथ उनकी सोच ने भी लोगों का दिल जीत लिया है।