पेपर लीक पर संसद में बोलेंगे यूथ सांसद सयोनी घोष, मिताली बाग और तेजस्वी सूर्या, 10 घंटे की होगी चर्चा

नई दिल्ली. संसद का मानसून सत्र जारी है। पिछले करीब डेढ़ माह से जारी नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के मुद्दों को समझते हुए केन्द्र सरकार इससे जुड़ा बिल लेकर आने वाली है। सोमवार को मानसून सत्र के बीच लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक 2026 में पेश किया जायेगा।
डॉ. जितेन्द्र सिंह बिल पेश करेंगे
केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह इस विधेयक को सदन में पेश करेंगे। विधेयक पेश होने के बाद सरकार इसे विचार करने और पारित कराने का प्रस्ताव भी रखेगी।
पीएम ने की थी नया कानून बनाने की बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर आये और परीक्षा सुधारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। उन्भ्होंने कहा था कि विद्यार्थियों के भविष्य के लिये भारत सरकार लगातार कई कदम उठा रही है। जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है वह जेलों में सड़ रहे है। उन्होंने आगे बताया था कि हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके है। संसद में सख्त प्रावधानों के साथ नया कानून बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। ताकि हमें भविष्य के बारे में सोचना होगा।