सुप्रीम कोर्ट से अतीक को बड़ा झटका, सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में अपील करने को कहा

नई दिल्ली. माफिया सरगना से नेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से राहत नहीं मिली है. इसे अतीक अहमद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने अतीक के वकील को सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट (High Court) में अपील करने के लिए कहा है. अतीक अहमद के वकील ने अपनी याचिका में कहा था कि पूर्व सांसद अतीक अहमद की जान को लगातार खतरा है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी है.